एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें: बैनल

सिंगरौली। कलेक्टर गौरव बैनल ने जयंत स्थित मुड़वानी डैम इको पार्क का भ्रमण किया। भ्रमण उपरांत कलेक्टर ने ननि आयुक्त को निर्देशित किया कि इको पार्क की साफ -सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी निर्धारित कर नियमित रूप से साफ -सफाई कराएं। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आईईसी की गतिविधियों का भी आयोजन किया जाकर जनभागीदारी के माध्यम से भी सफाई अभियान चलाया जाए।

कलेक्टर ने इको पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए निर्देशित किया कि पार्क में बोटिंग क्लब को व्यवस्थित कर संचालित किया जाए। पार्क के सौंदर्यीकरण के लिए म्यूजिकल फाउंटेन, गार्डन एवं अन्य एंटरटेनमेंट एक्टिविटीज के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि पार्क की सुरक्षा व्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके लिए पार्क की बाउंड्री के मेंटेनेंस के साथ-साथ सुरक्षा गार्ड के माध्यम से नियमित गश्त भी लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इको पार्क को एक आकर्षित पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सकता है, इसके लिए ननि एवं पर्यटन विभाग को रेवेन्यू मॉडल पर कार्य करने की आवश्यकता है। भ्रमण के दौरान ननि आयुक्त सविता प्रधान, डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

राजस्थान के बदमाशों ने चुराया था 279 क्विंटल सोयाबीन से भरा ट्रक 11 दिन के बाद हिरासत में आए

Sat Jan 3 , 2026
उज्जैन। बडऩगर मंडी प्रांगण से गोडाउन के बाहर खड़ा 279 क्विंटल सोयाबीन से भरा ट्रक अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया। 11 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने राजस्थान के दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। जिनसे चोरी की सोयाबीन और ट्रक जप्त कर शनिवार को खुलासा किया […]

You May Like