राजस्थान के बदमाशों ने चुराया था 279 क्विंटल सोयाबीन से भरा ट्रक 11 दिन के बाद हिरासत में आए

उज्जैन। बडऩगर मंडी प्रांगण से गोडाउन के बाहर खड़ा 279 क्विंटल सोयाबीन से भरा ट्रक अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया। 11 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने राजस्थान के दो बदमाशों को हिरासत में लिया है। जिनसे चोरी की सोयाबीन और ट्रक जप्त कर शनिवार को खुलासा किया गया। बदमाश पूर्व में भीलवाड़ा से लोहे का कई टन सरिया भी चोरी कर चुके थे।

बडऩगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि माहत्मा गांधी मार्ग बडऩगर में रहने वाले नरेन्द्र पिता सतीशचंद्र 65 साल कृषि उपज मंडी बडऩगर में फर्म सतीशचंद्र-गिरीशचंद्र नाम से कृषि उपज का व्यवसाय करते हंै। 22 दिसंबर को उन्होने एसएस रोड लाइन के माध्यम से ट्रक क्रमांक आरजे 27 जीसी 8565 में अपनी फर्म से 279 क्विंटल सोयाबीन (लगभग 28 टन) लोड़ की थी। सोयाबीन नीमच स्थित मारवीनंदन प्रोटिन्स लिमिटेड भेजी जाना थी। देर शाम लोड की गई सोयाबीन से भरा ट्रक उन्होंने अपने गोडाउन मंडी परिसर में खड़ा किया था। जिसमें बिल्टी भी रखी गई थी। सुबह ट्रक रवाना किया जाना था, लेकिन रात में ही सोयाबीन से भरा ट्रक गायब हो गया। व्यापारी ने भाई के साथ तीन दिनों तक सोयाबीन से भरे ट्रक की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मामले की शिकायत बडऩगर थाने पहुंचकर की गई। मामले में जांच के बाद अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कियाा गया है। मंडी प्रागंण से लेकर आसपास सभी जगहों के सीसीटीवी कैमरों को देखा गया और तकनीकी साक्ष्यों से जानकारी जुटाई गई। 11 दिन बाद एक टीम राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ पहुंची जहां से पता चला कि ट्रक लेकर दो लोग रवाना हो चुके हैं। पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया और बदनावर के पास वंडर सीमेंट फैक्ट्री के आसपास घेराबंदी का ट्रक को रोक लिया गया। जिसमें ड्राइवर सूरजमल पिता मोहनलाल निवासी चित्तौडग़ढ़ और तनिष्क पिता हरकलाल सवार मिले। दोनों को हिरासत में लिया गया और पूछताछ के लिए थाने लाया गया जहां उन्होंने सोयाबीन चोरी करना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पूर्व में वह भीलवाड़ा से लोहे का कई टन सरिया भी चोरी करने की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

Next Post

करंट लगने से 2 युवकों की हुई मौत

Sat Jan 3 , 2026
उज्जैन। भैरवगढ़ और माकड़ोन थाना क्षेत्र में शुक्रवार को करंट लगने से 2 युवको की मौत हो गई। दोनों को चरक अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पुलिस चौकी ने बताया कि माकड़ोन के ग्राम पाट से मयंक पिता जीवन आजना 21 साल का परिजन मृत अवस्था में लेकर आये थे। […]

You May Like