एमपी-एमएलए के खिलाफ अपराधिक की प्रवृत्ति देखना आवश्यक

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अल्पेश वाई कोगजे तथा जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने पूर्व तथा वर्तमान एमपी-एमएलए के खिलाफ दर्ज अपराधिक प्रकरण में अभियोजन वापसी के आवेदनों पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। याचिका की सुनवाई के दौरान सरकार तरफ से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया कि पूर्व व वर्तमान एमपी-एमएलए के खिलाफ दर्ज प्रकरणों में अपराध की प्रवृत्ति देखना आवश्यक है। उनके खिलाफ दर्ज अपराध को सामान्य दृष्टि से नहीं देखा जाना चाहिये।
सरकार की तरफ से बताया गया कि एमपी-एमएलए कोर्ट में लंबित 17 अपराधिक प्रकरणों को वापस लेने के लिए हाईकोर्ट के समक्ष आवेदन पेश किया गया है। उसके में दो आपराधिक प्रकरण में पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह के खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में दर्ज थे। पूर्व विधायक का निधन हो गया है। जिसके कारण उनके खिलाफ दर्ज अपराधिक प्रकरण को निरस्त कर दिया है।
इसके बाद सरकार की तरफ से विधायक राजेश वर्मा के खिलाफ देवेंद्र नगर जिला पन्ना थाने में दर्ज अपराधिक प्रकरण में दर्ज अभियोजन वापस लिये जाने के संबंध में तर्क प्रस्तुत किया गया। युगलपीठ ने आवेदन पर सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रखने के आदेश जारी किये है। युगलपीठ ने अभियोजन वापस लेने के लिए प्रस्तुत किये गये आवेदन पर प्रत्येक सप्ताह सुनवाई निर्धारित की जाये। सरकार की तरफ से अतिरिक्त महाधिवक्ता बी डी सिंह उपस्थित हुए।

गौरतलब है कि न्यायालय में पूर्व व वर्तमान सांसद-विधायकों के खिलाफ लंबित मामलों की सुनवाई के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। सर्वोच्च न्यायालय ने देश के सभी हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई जनहित याचिका के रूप में करते हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ लंबित प्रकरण की निगरानी रखने के आदेश जारी किए थे।

Next Post

बिजली कंपनी के अधीक्षण अभियंता को अवमानना नोटिस

Sat Nov 21 , 2026
जबलपुर। हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के मामले में पूर्व में दिए गए आदेश का पालन नहीं करने पर मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, कटनी के अधीक्षण अभियंता को अवमानना नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति दीपक खोत की एकलपीठ ने संबंधित अधिकारी को चार सप्ताह के भीतर जवाब प्रस्तुत […]

You May Like

मनोरंजन