ईरान ने एक बड़ा दावा किया है कि उसके पास अब एक नई अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) है, जो 10,000 किलोमीटर दूर तक हमला कर सकती है। यह दावा अगर सही साबित होता है, तो…
ईरान ने दुनिया को चौंका दिया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की एक नई इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लगभग तैयार है, जिसकी मारक क्षमता 10,000 किलोमीटर तक बताई जा रही है। इसका मतलब है कि यह मिसाइल यूरोप के बड़े हिस्से और अमेरिका के पूर्वी तट जैसे वॉशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क, तक पहुंच सकती है।
7 नवंबर को जारी इस रिपोर्ट में बताया गया कि मिसाइल से जुड़ा एक वीडियो ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कोर्प्स (IRGC) के कमेंट्री के साथ साझा किया गया है। इसमें मिसाइल साइलो, मोबाइल लॉन्चर और पुरानी टेस्ट फुटेज दिखाई गई। वीडियो के मुताबिक कि मिसाइल का विकास पूरा हो चुका है और अब यह लगभग सेवा के लिए तैयार है। हालांकि, इस दावे की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है न सैटेलाइट इमेज मिली हैं, न ही 10,000 किलोमीटर की टेस्ट फ्लाइट का प्रमाण।
