चितरंगी। विकासखंड चितरंगी की ग्राम पंचायत बूढ़ाडोल में रबी वर्ष 2026-27 के अंतर्गत नि:शुल्क बीज एवं कृषि आदान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यमंत्री राधा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जबकि भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवेन्द्र धर द्विवेदी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता की। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रवेन्द्र धर द्विवेदी ने किसानों से संवाद करते हुए तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए किसानों को नई तकनीकों और उन्नत कृषि पद्धतियों से जुड़ना होगा। किसान समृद्ध होगा, तभी म.प्र. आत्मनिर्भर और समृद्ध बनेगा।
