निगमायुक्त श्री अक्षत जैन ने सुबह 6 बजे किया शहर भ्रमण, गंदगी एवं अतिक्रमण करने वालों पर चालानी कार्रवाई के निर्देश

रीवा :नगर निगम आयुक्त श्री अक्षत जैन ने आज मंगलवार को शहर की मूलभूत व्यवस्थाएँ बेहतर करने के लिए प्रातः 6 बजे भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने हॉकर्स कॉर्नर, सुलभ कॉम्प्लेक्स एवं ओवर ब्रिज के नीचे स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।भ्रमण के दौरान निगमायुक्त ने मौके पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ठेला व्यवसायी निर्धारित हॉकर्स कॉर्नर में ही व्यवस्थित ढंग से अपना व्यवसाय करें।

उन्होंने मुख्य सड़कों पर गंदगी फैलाने वालोंएवं अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध चालानी एवं जब्ती की कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने को कहा साथ ही चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए और साफ-सफाई की व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखने पर ज़ोर दिया।

Next Post

मोरारी बापू ने ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर जी के दर्शन किए

Tue Nov 17 , 2026
उज्जैन :प्रसिद्ध कथा वाचक श्री मोरारी बापू जी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन लाभ लिए।श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक श्री हिमांशु कारपेंटर द्वारा श्री मोरारी बापू जी का स्वागत एवं सत्कार किया गया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like