पुराने और नए भोपाल में निकला भव्य होली चल समारोह

अशरफ अली

भोपाल: राजधानी में होली के अवसर पर पुराने और नए भोपाल में परंपरागत रूप से भव्य चल समारोह निकाला गया। सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर रंग-गुलाल की बौछार और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दी।पुराने शहर के ऐतिहासिक इलाकों से शुरू हुआ चल समारोह विभिन्न चरणों मार्गों से होता हुआ आगे बढ़ा, जहां लोगों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

वहीं नए भोपाल में भी युवा और सामाजिक संगठनों ने झांकियों, डीजे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।चल समारोह के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई।
शहरवासियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाते हुए परंपरा को आगे बढ़ाया।

Next Post

लाला हरदयाल को श्रद्धांजलि, राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस पर प्रदेशवासियों को सीएम डॉ यादव ने दीं शुभकामनाएं

Wed Mar 4 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गदर पार्टी के संस्थापक लाला हरदयाल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके राष्ट्रनिर्माण में योगदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाला हरदयाल ने देश की आजादी के लिए युवाओं में स्वाभिमान, संगठन और बलिदान की ज्योति प्रज्वलित की। […]

You May Like