
चितरंगी । कार्यालय उपखंड अधिकारी राजस्व चितरंगी द्वारा प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से तहसील क्षेत्र के 9 पटवारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। एसडीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है तथा संबंधित पटवारियों को अपने-अपने नवीन प्रभार का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर कार्यालय में सूचना प्रस्तुत करने के निर्देशित किया।
आदेश के अनुसार महेंद्र सिंह चौहान को भौंडार से गोरबी (मूल), तीरथ प्रसाद यादव को गोरबी से भौंडार (मूल), विनय त्रिपाठी को करैला से अजुगढ़ (मूल), विष्णु गोपाल दुबे को नौढ़िया से पिपरा (मूल) एवं नौढ़िया (अतिरिक्त प्रभार), राजेश कुमार शाह को अजुगढ़ से महदेईया (मूल), अनुराग अग्रवाल को पतेरी से पतेरी (मूल) एवं करैला (अतिरिक्त प्रभार), गिरजेश जायसवाल को चिनगो से सेमुआर (मूल) एवं सिधार (अतिरिक्त प्रभार), धर्मराज गोस्वामी को सेमुआर से चिनगो (मूल) एवं कतरिहार (अतिरिक्त प्रभार) तथा विवेक पटेल को सिलफोरी से बरमानी (मूल) एवं सिलफोरी (अतिरिक्त प्रभार) का प्रभार सौंपा गया है। आदेश पर उपखंड अधिकारी (राजस्व) चितरंगी के हस्ताक्षर हैं और इसे तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
