उधारी के पैसों का विवाद पहुंचा गोलीबारी तक, तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर। सांवेर में उधारी के रुपए मांगने पर युवक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से फरार मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पकड़ा गया है।

जैतपुरा ब्रिज के पास की फायरिंग

दरअसल, 10 नवंबर की रात अरविंद गवलिया ने नयन मंडलोई से उधार दिए रुपए वापस मांगे थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद अरविंद अपने जीजा के साथ जैतपुरा ब्रिज के पास बातचीत करने पहुंचा। वहां नयन अपने साथियों के साथ मौजूद था। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पिस्टल से गोली चला दी, जो अरविंद की दाहिनी जांघ में लगी।

मुख्य आरोपी ललितपुर से गिरफ्तार

पुलिस ने नयन मंडलोई और अतुल मंडलोई को गिरफ्तार किया है। वहीं, मुख्य आरोपी सोनू सिगरेट उर्फ राजवीर गिल को उत्तर प्रदेश के ललितपुर से पकड़ा गया। पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिर की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस सहित पांच मामले दर्ज हैं। वहीं, नयन मंडलोई पर भी हत्या और हत्या के प्रयास सहित तीन मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल पिस्टल के बारे में पूछताछ कर रही है।

Next Post

सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Sun Nov 15 , 2026
ग्वालियर: पनिहार स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ग्रुप सेंटर की आर.सी.डब्ल्यू.ए. द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस उप महानिरीक्षक राजकुमार निगम के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में आर.सी.डब्ल्यू.ए. अध्यक्षा […]

You May Like