
भोपाल। भोपाल उत्तर से कांग्रेस विधायक आतिफ़ अकील शुक्रवार देर रात सिंधी कॉलोनी क्षेत्र से गुजर रहे थे, जहां मेट्रो निर्माण के कारण सड़क पर गड्ढों, धूल और ट्रैफिक अव्यवस्था की स्थिति बनी हुई थी. इसी दौरान उन्होंने मेट्रो ठेका कंपनी के एक इंजीनियर को मौके पर बुलाकर तेज आवाज में फटकार लगाई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अकील ने नाराजगी जताते हुए कहा कि क्या शहर के मालिक बन गए हो?
विधायक ने फोन पर वरिष्ठ अधिकारियों से भी इलाके की समस्याओं को लेकर चर्चा की. उनके अनुसार रोड डायवर्जन, धूल और जाम की वजह से आमजन को लगातार परेशानी झेलनी पड़ रही है. कर्मचारियों ने बातचीत के दौरान किसी प्रकार की नाराज़गी न दिखाते हुए स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की. इसे बारे में प्रयास के बाद भी विधायक अकील से संपर्क नहीं हो सका।
