उधारी के पैसों को लेकर किया विवाद, युवक पर नुकीले हथियार से हमला

इंदौर: रविवार देर रात उधारी के पैसों को लेकर दो युवकों के बीच विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी कि एक युवक ने दूसरे पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया. घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.घटना थाना भंवरकुआं क्षेत्र के अंबी वाइन के सामने, टावर चौराहा के पास की है. फरियादी युवक अपने परिचित से उधारी के रुपए मांगने गया था. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई.

आरोप है कि आरोपी ने न केवल फरियादी को मां-बहन की अश्लील गालियां दीं, बल्कि झगड़े के दौरान थप्पड़ मारने के बाद किसी नुकीली चीज से उसके गले पर वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा. घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा. पुलिस ने आरोपी सुमीत कंधारी निवासी सुदामा नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. थाना प्रभारी का कहना है कि घटना देर रात करीब एक बजे की है. आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गया. उसकी तलाश में पुलिस की टीम दबिश दे रही है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

तलवार लहराकर पान दुकान संचालक को दौड़ाया, गिरने से हुआ चोटिल

Mon Oct 27 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत दीक्षित कालोनी मेें बदमाशों ने धमकाते हुए तलवार लहराकर पान दुकान संचालक को दौड़ा दिया जिससे गिरने से वह चोटिल हो गया। पुलिस ने बताया कि सुशील सेन 47 वर्ष निवासी श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज तनु किराना के पास माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पान […]

You May Like

मनोरंजन