जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत दीक्षित कालोनी मेें बदमाशों ने धमकाते हुए तलवार लहराकर पान दुकान संचालक को दौड़ा दिया जिससे गिरने से वह चोटिल हो गया। पुलिस ने बताया कि सुशील सेन 47 वर्ष निवासी श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज तनु किराना के पास माढ़ोताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पान की दुकान चलाता है। बीती रात लगभग 9-45 बजे वह अपनी दुकान बंद कर अपने साथी अजय ताम्रकार, बसंत सिंह, हरीश चंद के साथ पैदल अपने घर आ रहा था.
जैसे ही तनु किराना के पास दीक्षित कालोनी मेें पहॅुचे तभी सामने से कार का चालक रिषी ठाकुर एवं रिषी के साथी कार में आकर एक हजार रूपये की मांग करने लगे, रूपये देने से मना करने पर सभी उसके एवं उसके साथियों के साथ विवाद कर जान से मारने की धमकी देते हुये कार लेकर आगे चले गये, फिर थोड़ी देर बार कार से वापस आकर तलवार चमकाते हुये गाली गलोज करते हुये चिल्लाते हुये आये, जिससे डर के कारण आस पास भागे तो गिरने से उसके पैर में चोट आई है।
