स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों में ग्वालियर पुलिस ने की सघन चेकिंग

ग्वालियर: डीएसपी महिला सुरक्षा किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों में होने वाली अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु चेकिंग अभियान चलाया गया। महिला पुलिस द्वारा क्षेत्रों में लगातार पैदल भ्रमण कर संदिग्धों व चिन्हित हॉट स्पॉट की निगरानी की गई।महिला थाना प्रभारी निरीक्षक स्वीटी राजावत के नेतृत्व में निरीक्षक सुरभि शर्मा एवं महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा शहर के कुछ स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लरों की चेकिंग की गई। जिसमें ‘‘मोनार्क द फैमिली सलून’’ एवं ‘‘द बीच सैलून एंड स्पा’’ को चेक किया गया और चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक स्थिति में नहीं मिला, न ही कोई आपत्तिजनक सामग्री पाई गई।

पुलिस टीम द्वारा ‘‘द हीलिंग स्पा’’ पर भी दबिश दी गई, जो बंद पाया गया। चेकिंग के दौरान उपस्थित स्टाफ की जानकारी ली गई एवं वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया।
चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लर संचालकों को आगंतुकों का रजिस्टर नियमित रूप से संधारित करने, सीसीटीवी कैमरे व्यवस्थित एवं चालू हालत में रखने तथा सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही हिदायत दी गई कि कार्य हेतु रखे गये स्टाफ का बायोडाटा उचित तरीके से रखा जाए।
पुलिस अधिकारियों ने स्पा सेंटर एवं मसाज पार्लर संचालकों को उनके प्रतिष्ठानों में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि संचालित न होने देने के संबंध में सख्त हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि यदि किसी भी प्रतिष्ठान में अनैतिक गतिविधियां संचालित पाई जाती हैं तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

कलेक्टर ने गांधीग्राम कन्या आश्रम का किया आकस्मिक निरीक्षण

Mon Sep 28 , 2026
सीधी : कलेक्टर विकास मिश्रा ने रविवार को आदिवासी कन्या आश्रम शाला गांधी ग्राम का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई और सामान्य ज्ञान की जानकारी ली। कलेक्टर ने छात्राओं से सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका सही उत्तर देने वाली […]

You May Like