नई दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिपुरा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिस्वजीत पालित को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है।
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से एक अधिसूचना जारी करके यह जानकारी दी गई ।
मंत्रालय की बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है, ” राष्ट्रपति भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए त्रिपुरा उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति बिस्वजीत पालित को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से उसी उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करते हैं।”
Next Post
सेबी के एनओसी के बाद आठ-नौ महीने में आएगा एनएसई का आईपीओ
Thu Sep 25 , 2025
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) पूंजी बाजार नियामक सेबी से हरी झंडी मिलने के बाद भी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के आईपीओ में आठ से नौ महीने का समय लग सकता है। एनएसई के प्रबंध निदेशक आशीष चौहान ने बुधवार देर रात यहां एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से यह […]

