भोपाल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रदेश कार्यालय में झण्डा फहराया एवं भारत माता व महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री चेतन कश्यप, श्रीमती कृष्णा गौर, पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल, पूर्व सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, प्रदेश प्रवक्ता डॉ हितेष वाजपेयी, सुधीर अग्रवाल, मिलन भार्गव, पूर्व जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, एस. एस उप्पल सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
