
सिंगरौली । भारत विकास परिषद इकाई सिंगरौली द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में प्रसिद्ध वक्ता एवं चिंतक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ मेरा राष्ट्र, मेरी जिम्मेदारी, विषय पर नागरिकों से संवाद करेंगे।
पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का सिंगरौली आगमन हो चुका है, जहां भारत विकास परिषद की टीम ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम कल दिन रविवार की दोपहर 12 बजे बैढ़न स्थित होटल सत्या इंटरनेशनल के सभागार में आयोजित होगा। इस दौरान राष्ट्र, समाज और नागरिकों के कर्तव्यों से जुड़े विषयों पर संवाद होगा। कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
