जबलपुर: दीनदयाल बस स्टैंड में असुरक्षित दशा में खड़े एवं संचालित यात्री वाहनों के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 13 वाहनों में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 12,500 रुपए की चलानी कार्यवाही की गई। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेज ना होने पर 1 वाहन को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्यवाही के लिए सुरक्षित रखा गया है। यह कार्यवाही कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्रीमती रिंकू शर्मा के नेतृत्व में संभागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड द्वारा की गई।
संभागीय उड़न दस्ता प्रभारी राजेन्द्र साहू ने बताया कि यात्री सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। कार्यवाही के दौरान प्रभारी राजेंद्र साहू, परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल, परिवहन आरक्षक अशोक खापर्डे, इम्तियाज हुसैन, राजेंद्र पटेल, नवल स्टारकी, शंकर झरिया, आकाश अग्रवाल एवं समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
