कोविड में माता-पिता को गवां चुके बच्चों को कलेक्टर ने दीवाली पर भेंट किए उपहार

ग्वालियर: क्रूर कोविड से अपने माता-पिता को सदैव के लिये गवां चुके ग्वालियर जिले के 10 बच्चों को दीपावली पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने कलेक्ट्रेट बुलाया और आत्मीयता के साथ प्यार-दुलार कर प्रोत्साहित किया। साथ ही सभी बच्चों को दीपावली का उपहार (गिफ्ट हैंपर) भेंट किए और लड्डू खिलाकर उनका मुँह मीठा कराया। इस गिफ्ट हैंपर में मिठाई, फुलझड़ी व अन्य प्रकार की आतिशबाजी एवं प्रेरणादायी पुस्तकें शामिल थीं।

गिफ्ट हैंपर पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बनी। इस अवसर पर इन सभी बच्चों को भरोसा दिलाया कि आप सब अपने आप को असहाय न समझें। सरकार व जिला प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि आप सब आत्मविश्वास बनाए रखें और सकारात्मक सोच के साथ अपनी पढ़ाई भी करें। यदि कोई समस्या हो तो आप सब कलेक्टर से सीधा संपर्क कर सकते हैं।

कलेक्ट्रेट के सभागार मे कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास उपासना राय व सहायक संचालक राहुल पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद थे।उल्लेखनीय है कोविड की वजह से जिन बच्चों के माता-पिता का निधन हुआ है। उनको “पीएम केयर फॉर चिल्ड्रन” योजना के तहत हर माह 4 हजार रुपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। जब बच्चा 18 साल का हो जायेगा तब उसे पोस्ट ऑफिस से स्टायपेंड के रूप में 6 हजार रुपए मिलने शुरू हो जाते हैं और यह राशि हर साल बढ़ती जाती है।

Next Post

CM डॉ. यादव ने धनतेरस पर दी शुभकामनाएं, मुख्यमंत्री निवास में किसान सम्मेलन

Sat Oct 18 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धनतेरस के पावन पर्व पर एक्स (X) के माध्यम से प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और मंगलकामनाओं की अभिव्यक्ति की।उधर, धनतेरस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य […]

You May Like