किले पर तोप चलाते समय विवादित नारेबाजी, 4 गिरफ्तार; शहर में निकला जुलूस

रायसेन। रमजान माह के दौरान किले से तोप चलाते समय कथित रूप से धर्म विरोधी नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। इस मामले में कई संगठनों ने कार्रवाई की मांग की है।

हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि खत्री ने बताया कि इस घटना को लेकर आज 11 हिन्दू संगठनों ने कलेक्टर को अलग-अलग ज्ञापन सौंपे हैं। ज्ञापन में आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई करने तथा किले से तोप चलाने की व्यवस्था पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। बताया गया है कि रमजान माह में रोजा और इफ्तार का संकेत देने के लिए रायसेन किले से तोप चलाई जाती है, जिसकी अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी जाती है।

इस बीच पुलिस ने मामले में आरोपित चार लोगों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकालते हुए न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

होटल में विवाद के बाद नर्स पत्नी ने पति पर किया ब्लेड से हमला, अस्पताल में भर्ती

Mon Mar 9 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक होटल में नर्स पत्नी द्वारा अपने पति पर ब्लेड और डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना आनंद नगर स्थित […]

You May Like