होटल में विवाद के बाद नर्स पत्नी ने पति पर किया ब्लेड से हमला, अस्पताल में भर्ती

भोपाल। राजधानी भोपाल के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक होटल में नर्स पत्नी द्वारा अपने पति पर ब्लेड और डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल पति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना आनंद नगर स्थित एक होटल की है। घायल युवक, जो पुणे की एक निजी कंपनी में कार्यरत बताया गया है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी, जो एक सरकारी अस्पताल में नर्स है, ने विवाद के दौरान उस पर ब्लेड और डंडे से हमला कर दिया।

शिकायत के अनुसार दोनों शनिवार शाम होटल में ठहरे थे। इसी दौरान भोजन को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पत्नी ने कथित रूप से पति के साथ मारपीट की और उस पर ब्लेड से वार कर दिया, जिससे उसके हाथ, पेट और सिर में चोटें आईं। घायल युवक ने किसी तरह वहां से निकलकर एक निजी अस्पताल में उपचार कराया। बाद में उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी और मारपीट से संबंधित वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि वीडियो और अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

​सौसर में मार्च में ही मई जैसी तपन, पारा 38 डिग्री पहुँचा, जल संकट की आहट

Mon Mar 9 , 2026
सौसर। क्षेत्र में इस बार मौसम के मिजाज ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मार्च के दूसरे सप्ताह में ही सूर्य की तपिश इतनी तेज हो गई है कि लोगों को मई-जून जैसी भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को […]

You May Like

मनोरंजन