
रतलाम। बिलपांक थाना क्षेत्र में एक सडक़ हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम धतुरिया निवासी विनोद पिता चुन्नीलाल मकवाना (26) को दुर्घटना में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उसकी मृत्यु हो गई।
मामले में पुलिस थाना बिलपांक द्वारा मर्ग क्रमांक 41/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। घटना की सूचना 18 अप्रैल को रात 8:57 बजे रामनगर क्षेत्र से प्राप्त हुई, जबकि अस्पताल में 10:17 बजे मृत्यु की पुष्टि की गई। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक दीपक डामोर द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार विनोद पिता चुन्नीलाल मकवाना निवासी ग्राम धतुरिया की दुर्घटना में गंभीर चोटें आने से मृत्यु हो गई।
