मार्शल आर्ट कोच रोहिणी कलम ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

देवास। शहर के अर्जुन नगर राधागंज क्षेत्र में रहने वाली 35 वर्षीय रोहिणी पिता महेश कलम ने रविवार को अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया।

जानकारी के अनुसार, रोहिणी आष्टा में मार्शल आर्ट कोच के रूप में कार्यरत थीं और देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में भी कोच का कार्य संभाल रही थीं। परिजनों के मुताबिक, वह कल ही आष्टा से घर लौटी थीं और लौटने के बाद से परेशान दिखाई दे रही थीं।

परिवार ने बताया कि रोहिणी चार बहनों में सबसे बड़ी थी। कुछ समय पहले उनका पेट में गठान का ऑपरेशन भी हो चुका था। उसके बाद से वह अक्सर तनाव में रहती थीं।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

Next Post

बारिश के कारण देरी से मैच शुरू होने पर भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

Sun Oct 26 , 2025
नवी मुंबई, 26 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने आज डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में बांग्लादेश के खिलाफ विश्व एकदिवसीय विश्व कप टूर्नामेंट के एक मामूली मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद कहा, “बादल छाए होने के कारण, हमने […]

You May Like