शिक्षिका को तनाव के चलते आया साइलेंट अटैक, हुई मौत

शिवपुरी। जिले के पिछोर विधानसभा मे आने वाले भौंती कस्बे मे निवास करने वाली पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भौंती मे पदस्थ 54 वर्षीय शिक्षिका सविता जैन का अचानक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनकी मौत साइलेंट अटैक के कारण हुई, शिक्षको का कहना है कि शिक्षिका, शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर तनाव में थी।

सविता जैन रोज की तरह विद्यालय पहुंचीं और पूरे दिन स्कूल में अपनी ड्यूटी की। शाम को विद्यालय से निकलने के बाद वे मंदिर भी गईं। इसके बाद रात करीब 8 बजे अपने घर पहुंचकर सोने चली गईं। लेकिन रात के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आई और सुबह उनका निधन हो गया।

विद्यालय में पदस्थ शिक्षक संतोष कछवारे सहित अन्य शिक्षकों का कहना है कि हाल ही में शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इसके बाद सविता जैन परीक्षा को लेकर चिंतित रहती थीं। साथी शिक्षकों ने बताया कि परीक्षा की तैयारी और इसे लेकर बनी अनिवार्यता को लेकर वे बातचीत भी करती थीं, हालाकि स्पष्ट रूप से कह नही सकते है कि शिक्षिका की मौत का असल कारण क्या है।

Next Post

आयोग सफाई कर्मचारियों के बेहतर जीवनयापन के लिए निरंतर कर रहा है प्रयास: हरदीप गिल

Fri Aug 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 अगस्त (वार्ता) राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग सीवर और सेप्टिक टैंक से जुड़ी दुर्घटनाओं के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 1223 पीड़ितों के परिजनों सहायता राशि उपलब्ध करवा चुका है। आयोग के उपाध्यक्ष हरदीप सिंह गिल ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि सीवर और सेप्टिक […]

You May Like