शिवपुरी में बनेगा नया फायर बिग्रेड स्टेशन, भूमि चयनित

शिवपुरी। अग्निशमन सेवाओं के विस्तार एवं आधुनिकीकरण के उद्देश्य से 15वें वित्त आयोग के गठन अंतर्गत 28 नगरीय निकायों में नवीन फायर स्टेशनों के निर्माण का निर्णय लिया गया है। एमपीयूडीसी की परियोजना क्रियान्वयन इकाई, ग्वालियर के अंतर्गत शिवपुरी का भी चयन किया गया है, जहां नवीन फायर स्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। नगर पालिका परिषद शिवपुरी में फायर स्टेशन निर्माण हेतु भूमि आवंटन की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। शिवपुरी के ग्राम बरोदी सडक क्षेत्र में फायर स्टेशन का निर्माण किया जायेगा। गौरतलब है कि नवीन फायर स्टेशनों का निर्माण कार्य मध्य प्रदेश शासन, नगरीय विकास एवं आवास विभाग के उपक्रम मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड द्वारा किया जाएगा।

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार चुनाव रद्द करने की 'जन सुराज' की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार; प्रशांत किशोर की पार्टी को लगी फटकार, CJI बोले- हार गए तो पूरा चुनाव रद्द करा देंगे?

Fri Feb 6 , 2026
नई दिल्ली | बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों को चुनौती देने वाली प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने पूरे चुनाव को रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से साफ इनकार […]

You May Like