जियावन पुलिस ने किया भैंस चोरी का खुलासा, इलाहाबाद से बरामद हुई चोरी की भैंस

सिंगरौली: देवसर क्षेत्र में हुई भैंस चोरी की घटना का जियावन पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गई भैंस को इलाहाबाद क्षेत्र से बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध दर्ज किया है। वहीं भैंस की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मामले में इदरीश मोहम्मद पिता मोहम्मद मुख्तार उम्र 20 वर्ष, बब्बू बक्स पिता मंजूर अहमद उम्र 29 वर्ष और फारूख पिता मुख्तार मोहम्मद उम्र 25 वर्ष, तीनों निवासी देवगवां थाना जियावन तथा बब्बे हुसैन पिता पप्पूलाल मोहम्मद उम्र 27 वर्ष निवासी उमरहर थाना जियावन को आरोपी बनाया गया है।

जियावन पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 557/26, धारा 331(4), 305(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। पुलिस जांच में चोरी की भैंस को इलाहाबाद क्षेत्र में ले जाने की जानकारी सामने आने के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए भैंस को बरामद किया।

खरीद-फरोख्त के संबंध में विवेचना जारी

पुलिस द्वारा अब भैंस की खरीद-फरोख्त से जुड़े लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है। विवेचना के दौरान अन्य कई लोगों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस उनकी भूमिका की जांच कर रही है और मामले में आगे और कार्रवाई की संभावना है।

भैंस चोरी का खुलासा होने और चोरी गई भैंस बरामद होने से पशुपालकों को राहत मिली है। जियावन पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Next Post

बंडा शराबकांड: डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

Mon Sep 7 , 2026
सागर: उपमुख्यमंत्री एवं सागर जिले के प्रभारी मंत्री राजेंद्र शुक्ल बंडा के ग्राम बमूरा भेड़ा पहुंचे। उन्होंने कथित जहरीली अवैध शराब से हुए हादसे से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। शुक्ल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का […]

You May Like

मनोरंजन