तेलंगाना। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने तेलंगाना के गिग वर्कर्स को लेकर किए गए वादे को पूरा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले गिग वर्कर्स के साथ हुई बातचीत में उन्होंने अपनी समस्याएं और मांगें साझा की थीं। उस दौरान उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि उनकी मांगों को पूरा करने के साथ उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए जाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि अब उस वादे को पूरा करने का समय आ गया है। उन्होंने गिग वर्कर्स को भरोसा दिलाया कि उनके हितों और सामाजिक सुरक्षा के लिए जरूरी प्रयास किए जाएंगे।
Next Post
पशुओं को लेकर ननि परिसर में पहुंचे ग्रामीण
Sat Nov 14 , 2026
सिंगरौली । ननि के वार्ड क्रमांक 28 अशोक वार्ड कचनी क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या से परेशान ग्रामीणों का आक्रोश आज शुक्रवार को सामने आया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर आवारा मवेशियों को एकत्रित करते हुए नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर पहुंच गए और जमकर […]
