प्राकृतिक खेती, बायो रिसोर्स सेंटर का संयुक्त संचालक कृषि ने लिया जायजा

जबलपुर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड शहपुरा के कमतिया मेंआत्मा परियोजना द्वारा स्थापित बायो रिसोर्स सेंटर का संयुक्त संचालक कृषि के एस नेताम ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कृषकों की बैठक लेकर प्राकृतिक खेती की गतिविधियों एवं उनके परिणामों की जानकारी प्राप्त की।

बैठक में कृषकों से बायो रिसोर्स सेंटर के माध्यम से तैयार किए जा रहे प्राकृतिक कृषि उत्पादों एवं उनके उपयोग के संबंध में चर्चा की गई। कृषकों से जानकारी ली गई कि विभिन्न फसलों में बीजामृत, जीवामृत एवं दशपर्णी अर्क के उपयोग से फसल उत्पादन पर क्या प्रभाव पड़ा है तथा परंपरागत खेती की तुलना में उत्पादन लागत एवं उपज में कितना अंतर आया है। संयुक्त संचालक ने भ्रमण के दौरान मौजूद कृषि सखियों से भी उनके क्षेत्र में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने खरीफ सीजन की संपूर्ण कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश कृषि अधिकारियों को दिये, साथ ही किसानों को बीआरसी यूनिट से लगे खेतों में प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया। संयुक्त संचालक कृषि के भ्रमण के दौरान उप संचालक कृषि उमेश कटहरे एवं परियोजना संचालक आत्मा डॉ. इंदिरा त्रिपाठी सहित किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग का मैदानी अमला भी मौजूद था।

Next Post

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक में मंथन 

Fri Oct 30 , 2026
जबलपुर। आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओÓ महाअभियान कार्यक्रम को लेकर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों मंडलों—पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, स्वामी विवेकानंद मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, चंद्रशेखर आजाद मंडल एवं आचार्य श्री विद्यासागर मंडल […]

You May Like