लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक में मंथन 

जबलपुर। आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओÓ महाअभियान कार्यक्रम को लेकर उत्तर मध्य विधानसभा के विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के सभी पांचों मंडलों—पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल, स्वामी विवेकानंद मंडल, कुशाभाऊ ठाकरे मंडल, चंद्रशेखर आजाद मंडल एवं आचार्य श्री विद्यासागर मंडल की संयुक्त संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं। विधायक अभिलाष ने बताया कि 2 नवंबर को आयोजित इस विशाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे।

बैठकों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खात्मे के संकल्प के साथ यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

इस दौरान विधायक डॉ. पाण्डेय ने विधानसभा क्षेत्र के व्यापारी संघों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान किया कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि उत्तर मध्य विधानसभा के प्रत्येक कार्यकर्ता का संकल्प है कि सर्वसमाज की सहभागिता के साथ इस आयोजन को अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बनाया जाए।

बैठकों में प्रमुख रूप से शंकर श्रीवास्तव, राहुल रजक, सपन यादव, अमर पटेल, पुष्पराज पाण्डेय, दिलीप पटेल सहित विभिन्न व्यापारिक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर एवं 41वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ

Fri Oct 30 , 2026
रांची, 30 अक्टूबर (वार्ता) झारखंड की राजधानी रांची के खेलगाँव स्थित सिद्धू-कान्हू वेलोड्रोम स्टेडियम में आयोजित 78वीं सीनियर, 55वीं जूनियर एवं 41वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय ट्रैक साइकिलिंग चैंपियनशिप-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एवं राजमहल लोकसभा क्षेत्र […]

You May Like