डूरंड कप 2025 के विजेता को ₹1.21 करोड़ मिलेंगे, जो टूर्नामेंट इतिहास की सबसे बड़ी राशि है। व्यक्तिगत पुरस्कार में नकद इनाम के साथ SUV भी दी जाएगी।
डूरंड कप के मौजूदा 134वें संस्करण में विजेता टीम को अब तक की सबसे बड़ी पुरस्कार राशि मिलेगी। चैंपियन को ₹1.21 करोड़ रुपये मिलेंगे, जो इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के 137 साल के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी राशि है।
डूरंड कप एशिया का सबसे पुराना और दुनिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंटों में से एक है और इस साल इसका आयोजन पहले से कहीं ज़्यादा भव्य और प्रतिस्पर्धात्मक हो गया है। डूरंड कप आयोजन समिति ने इस साल कुल पुरस्कार राशि को 250% बढ़ाकर ₹3 करोड़ रुपये कर दिया है। पिछले साल यह राशि मात्र ₹1.2 करोड़ थी। यह फैसला टूर्नामेंट की लोकप्रियता, प्रतिस्पर्धा और पेशेवर स्तर को और अधिक बढ़ाने के लिए किया गया।
