एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम घोषित

 एशिया कप के लिए बांग्लादेश की टीम का ऐलान कर दिया है। लिटन दास के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। इस टीम से महेदी हसन मिराज को बाहर रखा गया है।

एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए बांग्लादेश ने टीम की घोषणा कर दी है। भारत, पाकिस्तान और हांगकांग के बाद बांग्लादेश ने अपने टीम का ऐलान कर दिया है। लिटन दास की कप्तानी में 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की गई है। इसके अलावा चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाय में शामिल किया गया है।

लिटन दास ने हाल के महीनों में घरेलू मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश को पहली टी20I श्रृंखला में जीत दिलाने के बाद कप्तान के रूप में अपनी जगह बरकरार रखी है। इसके साथ ही वो इस टीम के प्रमुख विकेटकीपर भी होंगे।

Next Post

शादी में जाने ली स्कार्पियो हड़पी, प्रकरण दर्ज

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत पुराना शोभापुर में रहने वाले एक युवक के साथ उसके दोस्त ने विश्वासघात किया। शादी में जाने के लिए ली स्कार्पियो हड़प ली। पुलिस ने रिपोर्ट पर अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक शशांक रजक पिता सुनील कुमार रजक 22 वर्ष निवासी […]

You May Like