शादी में जाने ली स्कार्पियो हड़पी, प्रकरण दर्ज

जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत पुराना शोभापुर में रहने वाले एक युवक के साथ उसके दोस्त ने विश्वासघात किया। शादी में जाने के लिए ली स्कार्पियो हड़प ली। पुलिस ने रिपोर्ट पर अमानत में ख्यानत का प्रकरण दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक शशांक रजक पिता सुनील कुमार रजक 22 वर्ष निवासी पुराना शोभापुर थाना रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने बी. कॉम की पढाई की है.

उसकी महिन्द्रा स्कार्पियों क्रमांक एमपी 20 जेडपी 1477 है। दीपांशु नाहर निवासी घमापुर का दोस्त है जो12 अगस्त को उसके पास आया और बोला कि शादी में जाने के लिये 3 दिन के लिये स्कार्पियो गाडी चाहिये, मैं गाडी में डीजल भरवा लूंगा, तब उसनेे पिता सुनील कुमार रजक से पूछकर उसे गाडी दे दी थी और वह गाडी लेकर चला गया था। जिसके बाद वह दीपांशू को फोन लगाकर गाडी वापिस देकर जाने के लिये कहा तो वह बोला कि मैं दे दूंगा पर दीपांशु ने गाड़ी वापिस नहीं दी और अब फोन उठाना बंद कर दिया है।
लोकेशन बहोरीबंद हुई ट्रेस
पीडि़त के मुताबिक उसने गाडी का जीपीएस लोकेशन निकालकर ट्रेक किया जो गाडी का लोकेशन बहोरीबंद कटनी का होना पाया गया है।

Next Post

बदमाशों ने युवक के तोड़ दिए दांत, 25 हजार गायब

Sat Aug 23 , 2025
जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत धनी की कुटिया के पास बदमाशों ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी, उसके दांत तोड़ दिए। इस बीच घायल के 25 हजार रूपए गायब हो गए।पुलिस के मुताबिक भारत पेशवानी निवासी न्यू राम नगर अनमोल हाईटस ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मिठाई बनाने का […]

You May Like