भाजपा सरकारी एजेंसियों का सहारा लेकर चुनाव लड़ती है: तन्खा

रीवा। राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा को यदि महिला आरक्षण लागू करना है तो वर्तमान की सीटों में करे, इसका हम स्वागत करते हैं. भाजपा सरकारी एजेंसियों का सहारा लेकर चुनाव लड़ती है, इलेक्शन कमीशन भी इनमें से एक है. ऐसे में अब इंस्टीट्यूशन से विश्वास उठता जा रहा है. न्यायालय से भी अपेक्षाकृत राहत नहीं मिल पा रही है. एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे श्री तन्खा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि

आप के 7 सांसदों का भाजपा में विलय प्रजातंत्र का मजाक है. किसी पार्टी से राज्यसभा तक पहुंचने के बाद दूसरे में चले जाना अनलीगल है, ऐसा नहीं होना चाहिये. इस तरह के मामले में गोवा हाई कोर्ट का जो फैसला है, उसके विपरीत सुप्रीम कोर्ट में जाएंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा तोड़मरोड़ की राजनीति करती है, जो सरासर गलत है. नारी शक्ति को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2023 में ही महिला आरक्षण का समर्थन किया था, लेकिन भाजपा अब इसे परसीमन से जोड़ कर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, जिसका विपक्ष ने विरोध किया और बिल गिर गया. जनता अब भाजपा सरकार के मंसूबे को बखूबी पहचान गई है.उन्होंने बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि 4 मई को नतीजे आने है, जिससे सारी स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी. रीवा को लेकर उन्होंने कहा कि रीवा में विकास हो रहा है, अब यहां से हवाई सेवा भी शुरू हो गई है, इससे जनता को लाभ होगा. पानी के लिये पार्षदों के आग्रह पर 16 वार्ड मेंबरों को 2-2 लाख रुपये मैं दूंगा. रीवा से मेरा पुराना नाता है. मेरा बचपन यही बीता है, यहां का व्यंकट क्लब काफी चर्चित है. स्थानीय लोगों के आग्रह पर प्रयास करूंगा कि व्यंकट क्लब में पिंग बाल शुरू हो सके.

Next Post

तहसील कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा, आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

Sat Apr 25 , 2026
सीधी। जिले के मड़वास तहसील कार्यालय में 24 अप्रैल 2026 को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति द्वारा कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी उमेश गुप्ता, पिता कृष्णचंद्र गुप्ता निवासी पनिहा, तहसील मड़वास ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर तहसीलदार […]

You May Like