तहसील कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा, आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

सीधी। जिले के मड़वास तहसील कार्यालय में 24 अप्रैल 2026 को एक गंभीर घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति द्वारा कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी उमेश गुप्ता, पिता कृष्णचंद्र गुप्ता निवासी पनिहा, तहसील मड़वास ने तहसील कार्यालय में पहुंचकर तहसीलदार राजेश पारस के साथ अभद्र व्यवहार किया। बताया गया कि आरोपी ने तहसीलदार के साथ गाली-गलौच करते हुए झूमा-झपटी की तथा उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही आरोपी द्वारा सार्वजनिक रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया गया। घटना के दौरान शासकीय परिसंपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया तथा महत्वपूर्ण दस्तावेजों को फाड़ दिया गया।

घटना के संबंध में थाना मड़वास में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की विभिन्न धाराओं 296(बी), 115(2), 132, 121(1), 324(4), 351(3) एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (नृशंसता निवारण) अधिनियम, 1989 (संशोधित 2015) की धाराओं 3(1)(द), 3(1)(घ), 3(2)( व्हीए ) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Next Post

किसानों को भूमि अधिग्रहण पर चार गुना मुआवजा, किसान मोर्चा ने मनाया जश्न

Sat Apr 25 , 2026
ग्वालियर। प्रदेश सरकार द्वारा भूमि अधिग्रहण पर किसानों को मिलने वाले मुआवजे को बढ़ाकर चार गुना किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने जश्न मनाया। उपनगर मुरार के अग्रसेन चौराहे पर आतिशबाजी कर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और मुख्यमंत्री मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया […]

You May Like