चीन के उपराष्ट्रपति की पाकिस्तानी सेना प्रमुख से भेंट

बीजिंग, 25 जुलाई (वार्ता) चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग ने शुक्रवार को बीजिंग में पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर से मुलाकात की।

श्री झेंग ने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच के द्विपक्षीय रिश्ते उच्चस्तरीय आपसी समझ, चुनौतियों के बीच एकजुटता और साझे भविष्य पर आधारित हैं। दोनों देश के बीच की दोस्ती अटूट है और दोनों देशों के बीच सर्वकालिक रणनीतिक सहकारी साझेदारी रही है।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के बीच महत्वपूर्ण मुद्दों पर जो सहमति बनी है उसे लागू करने के लिए चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर काम करने को तैयार है। दोनों देश सर्वकालिक मैत्री को गहरा करने, संपूर्ण सहयोग का विस्तार करने और नये युग में साझे भविष्य को ध्यान में रखकर चीन और पाकिस्तान के बीच नजदीकी बढ़ाने के लिए काम करना चाहते हैं।

इस अवसर पर फील्ड मार्शल मुनीर ने कहा कि चीन के साथ मैत्रीपूर्ण सहयोग विकसित करने पर पूरे पाकिस्तानी समाज की सहमति है। उन्होंने कहा कि उनका देश चीन की तीन वैश्विक पहलों का समर्थन करता है और दृढ़ता से चीन के साथ खड़ा है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना दोनों देशों के नेताओं के बीच बनी सहमति को लागू करने तथा पाकिस्तान और चीन के बीच हर परिस्थिति में रणनीतिक सहयोग साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए तैयार है।

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर मालदीव पहुँचे

Fri Jul 25 , 2025
माले, 25 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को मालदीव पहुँचे जहाँ माले हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू और अन्य मंत्रियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री अपनी ब्रिटेन यात्रा के समापन के बाद मालदीव पहुंचे हैं। वह मालदीव के 60वें स्वतंत्रता दिवस […]

You May Like