बालाजी स्वीट्स पर खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई

ग्वालियर। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बालाजी स्वीट्स से 111 किलोग्राम मिठाई जब्ती एवं सेम्पलिंग की कार्रवाई की गई है। खाद्य विभाग द्वारा सम्पूर्ण जिले में निरंतर सेम्पलिंग की कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य विभाग को मिली सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हनुमान चौराहा स्थित बालाजी स्वीट्स पर कार्रवाई की। जांच के दौरान दुकान पर कुल 111 किलोग्राम मिठाई मिली, जिसकी सैंपलिंग और जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य सुरक्षा टीम को मौके पर 48 किलोग्राम मिल्क केक, 48 किलोग्राम मलाई बर्फी और 15 किलोग्राम सोनपापड़ी मिली। मिल्क केक दो कट्टों में तथा मलाई बर्फी भी दो कट्टों में रखी हुई थी। सोनपापड़ी एक कट्टे में मिली। जानकारी के अनुसार, उक्त मिठाइयां मुरैना में तैयार कर कट्टों में भरकर लाई गई थीं।

टीम द्वारा मिठाइयों के नमूने लेने के साथ ही उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है। नमूनों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

भारत अंडर 19 ने नेपाल को 10 विकेट से पीटा

Fri Nov 6 , 2026
अल अमीरात, 06 नवम्बर (वार्ता) तेज गेंदबाज ईशान सूद (18 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से भारत अंडर 19 ने नेपाल अंडर-19 को अंडर 19 एशिया कप के ग्रुप ए मैच में शुक्रवार को एकतरफा अंदाज में 185 गेंद शेष रहते 10 विकेट से पीट दिया। नेपाल अंडर […]

You May Like