शिविर लगाकर किया 571 बच्चों का टीकाकरण

सीहोर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है. इसी क्रम में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिले में 20 फरवरी को आयोजित शिविरों में शून्य से एक वर्ष की आयु के 386 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 185 बच्चों का टीकाकरण किया गया. इसके साथ ही शिविर में 75 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया.

 

Next Post

खेलकूद महोत्सव में हुई अनेक प्रतियोगिताएं

Sat Feb 21 , 2026
भैरुंदा। शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, में आयोजित चार दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ. खेल महोत्सव के दौरान विद्यार्थियों ने खेल भावना, अनुशासन एवं टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. प्रतियोगिताओं में खो-खो, क्रिकेट, गोला फेंक, ऊंची कूद, बैडमिंटन, चेस, कैरम, रंगोली, डॉज-बॉल, वॉलीबॉल, टग-ऑफ-वार, स्पून रेस एवं […]

You May Like