
रीवा, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 1 अक्टूबर की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे मे शामिल रीवा जिले के रहने वाले चार युवक कार से काशी विश्वनाथ के दर्शन कर वापस लौट रहे थे, तभी उनकी तेज रफ्तार ब्रेजा कार आगे चल रही एक ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी।
परिजनों की माने तो टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार चला रहे युवक की मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वही आंगे की सीट पर बैठे दूसरे युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दो को मामूली चोटें आई हैं।मृतको पहचान रीवा के चोरहटा थाना छेत्र किटवरिया निवासी अखिल तिवारी और साहिल मंसूरी के रूप मे हुयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना मिर्जापुर के पड़री थाना क्षेत्र के कपसौर गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह करीब 6 बजे हुई।बताया गया की कार सवार चारों युवक चोरहटा थाना क्षेत्र, जिला रीवा के निवासी हैं। वे वाराणसी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करने के बाद वापस अपने घर रीवा लौट रहे थे। कपसौर गांव के पास अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
पुलिस और परिजनों के अनुसार, दुर्घटना में कार चला रहे अखिल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वही कार की अगली सीट पर बैठे एक अन्य साथी साहिल मंसूरी को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है, जहा उसकी भी मौत हो गयी। बताया जा रहा है की कार की पिछली सीट पर बैठे दो अन्य युवकों को मामूली चोटें आई हैं, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल घटना की खबर मिलते हि परिजनों मे हड़कंप मच गया और वह यूपी पहुंच चुके है,
