नयी दिल्ली, 22 अप्रैल (वार्ता) सांसद संजय झा जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। जदयू की बुधवार को यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार पार्टी ने नयी राष्ट्रीय कार्यकारी और अन्य पदाधिकारियों की सूची जारी की है। पार्टी ने चौबीस सदस्यीय समिति दो महिलाओं को जगह दी है। श्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को इसमें शामिल नहीं किया गया है। श्री निशांत कुमार को हालांकि पार्टी संगठन में कोई जिम्मेदारी देने की अटकलें लगायी जा रही थीं। गौरतलब है कि श्री निशांत कुमार ने कुछ ही दिनों पहले जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी। पार्टी संगठन की नयी कार्यकारिणी में कई पुराने और अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी गयी है। इसमें संगठनात्मक संतुलन और क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का ध्यान रखा गया है ।
जदयू ने 12 नेताओं को महासचिव बनाया है। इनमें मनीष कुमार वर्मा, आफाक अहमद खान, श्याम रजक, अशोक चौधरी, रोशन सिंह कुशवाहा, राम सेवक सिंह, कविता देवी, कपिल हंसदेव पटेल, राज सिंह मान, सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील, हर्षवर्धन सिंह और मौलाना गुलाम रसूल बलियावी शामिल हैं। इसके श्री अलावा राजीव रंजन प्रसाद को प्रवक्ता सह सचिव बनाया गया है।
पार्टी के सात सचिव बनाये गये हैं, जिसमें रवींद्र प्रसाद सिंह, विद्या सागर निषाद, दयानंद राय, संजय कुमार, मोहम्मद निसार, रूबी नागवंश और निवेदिता कुमारी (कटिहार) शामिल हैं। जदयू कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है….
श्री नीतीश कुमार – राष्ट्रीय अध्यक्ष
श्री संजय कुमार झा (सांसद) – कार्यकारी अध्यक्ष
श्री चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी (पूर्व सांसद) – उपाध्यक्ष
डॉ. आलोक कुमार सुमन (सांसद) – कोषाध्यक्ष
महासचिव
श्री मनीष कुमार वर्मा
श्री आफाक अहमद खान
श्री श्याम रजक
श्री अशोक चौधरी
श्री रामेश्वर सिंह कुशवाहा
श्री राम सेवक सिंह
श्रीमती कहकशां परवीन
श्री कपिल हरिशचंद्र पाटिल
श्री राजीव सिंह मान
श्री सुनील कुमार उर्फ इंजीनियर सुनील
श्री हरिवंश सिंह
श्री मौलाना गुलाम रसूल बलियावी
सचिव
श्री रविंद्र प्रसाद सिंह
श्री विद्या सागर निषाद
श्री दयानंद राय
श्री संजय कुमार
श्री मोहम्मद निसार
श्री रंजीत नाग
श्री निवेदिता कुमारी
प्रवक्ता
श्री राजीव रंजन प्रसाद संतोष.श्रवण

