श्री हरि ने सौंपा श्री हर को सृष्टि का भार

उज्जैन। भगवान श्री विष्णु ने बाबा महाकाल को सृष्टि का भार सौंप दिया है। भगवान श्री हरि 118 दिवस के लिए विश्राम के लिए गए हैं। 1 नवंबर को भगवान श्री हरि निद्रा से जागेंगे। तब हरिहर मिलन होगा। पंडित दिनेश त्रिवेदी ने नवभारत से चर्चा में बताया कि भगवान को ना कोई सुला सकता है, ना कोई उठा सकता है ना, मांगलिक कार्य कोई बंद कर सकता है बावजूद इसके यह एक धार्मिक और प्राचीन परंपरा है। जिसका निर्वाहन किया जा रहा है। भगवान श्री हरि ने देवशयनी एकादशी को सृष्टि का भार श्रीहरि यानी बाबा महाकाल को सोंपा है यहां पर लगातार श्रद्धालुओं द्वारा दर्शन पूजन किया जा रहा है। सावन भादो में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगेगा, लगभग 50 लाख श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे।

Next Post

मोदी रियो ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पहुंचे, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने गर्मजोशी से स्वागत किया

Sun Jul 6 , 2025
रियो डी जेनेरियो/नई दिल्ली, 6 जुलाई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने समारोह स्थल पहुंचे और मेजबान ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से गर्मजोशी से गले मिले। श्री मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए राष्ट्रपति इनासियो लूला दा […]

You May Like