विधवा महिला को अश्लील इशारे कर रहा था पड़ोसी

जबलपुर: गोसलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा महिला को पड़ोसी अश्लील इशारे कर रहा था, जिसकी हरकतों से तंग आकर उसने थाने में एफ आई आर दर्ज कराई हैं। पुलिस के मुताबिक गोसलपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 35 वर्षीय विधवा महिला ने रिपोर्ट कराई कि पड़ोस में रहने वाला अशोक कोल 53 वर्ष, बीते तीन साल से उसे परेशान कर रहा था।

अश्लील इशारे करता था, उसे समझाइश भी दी लेकिन वह नहीं माना। आए दिन की हरकतों से तंग आकर वह थाने पहुंची और आपबीती पुलिस को सुनाई। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं।

Next Post

नर्मदा नदी में पत्थर के बीच में फंसी मिली लाश

Mon Jun 16 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत नारायणपुर नर्मदा नदी घाट में रविवार को एक लाश पत्थर के बीच में फंसी मिली। पुलिस ने बताया कि आरव बत्रा 21 वर्ष निवासी बेदीनगर गढा ने सूचना दी कि वह ज्ञान गंगा कॉलेज में बीई की पढ़ाई कर रहा है. रविवार को वह अपने दोस्त […]

You May Like