खजराना ब्रिज पर लूट की कोशिश नाकामयाब, युवक घायल

इंदौर: पलासिया थाना क्षेत्र में खजराना ब्रिज के पास देर रात तीन बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूटने की कोशिश की. विरोध करने पर बदमाशों ने नुकीली वस्तु से हमला कर युवक को घायल कर दिया और फरार हो गए.थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि स्कीम नंबर 134 स्थित आईडिया मल्टी निवासी 38 वर्षीय प्रमोद कुमार शाक्य रात करीब 2:45 बजे रिंग रोड से गुजर रहे थे.

इसी दौरान पीछे से आए तीन युवकों ने उनकी बाइक के सामने अपनी मोटरसाइकिल अड़ा दी और मोबाइल देने की मांग की. 112 पर कॉल करने की बात कहकर प्रमोद ने बाइक आगे बढ़ाई तो पीछे बैठे आरोपी ने उनकी पीठ के बाएं हिस्से पर नुकीली चीज से वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा. घायल अवस्था में प्रमोद ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. पीडित की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की तलाश में शुरू किया बड़ा तलाशी अभियान

Mon Jan 19 , 2026
जम्मू, 19 जनवरी (वार्ता) सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के जंगलों में छिपे आतंकवादियों की तलाश में सोमवार सुबह एक बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। यह अभियान रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ के बाद शुरू किया गया है। मुठभेड़ उस समय शुरू हुई […]

You May Like