डीन की बॉल पर विभागाध्यक्ष का चौका

ग्वालियर: जयारोग्य हॉस्पिटल के मेडीकल खेल ग्राउंड पर आयोजित ओडीपीएल (आर्थोपेडिक डॉक्टर प्रीमियर लीग) में जीआर मेडीकल कॉलेज के डीन डॉ.आरकेएस धाकड़ की बॉल पर मेडीकल कॉलेज के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. आरएस बाजौरिया ने चौका मार कर कुल 8 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए.

70 वर्षीय हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.चौगांवकर ने अपने शानदार ऑलराउंडर खेल का प्रदर्शन किया। प्रोफ़ेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह यादव ने भी काफी अच्छे शॉट खेले। विभागाध्यक्ष डॉ. आरएस बाजौरिया कर्नल रूपसिंह परमार टीम की ओर से खेले। डीन डॉ.आरकेएस धाकड़ , डॉ.दिनेश प्रसाद टीम की ओर से खेले। अंत में मैच टाई रहा। दोनों टीमों ने 8 ओवर में 79 रन बनाए।
वहीं रस्साकसी के खेल में विभागाध्यक्ष डॉ. आरएस बाजौरिया की टीम ने बाजी मारी।

Next Post

गरीबी मुक्त भारत के लिए गरीबी मुक्त गांव, शिवराज बोले-हर गरीब को पक्का मकान पीएम मोदी का संकल्प

Mon Feb 3 , 2025
मुरैना: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर-मुरैना दौरे के दौरान विकास योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने गरीबी मुक्त गांव योजना, आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और कृषि सुधारों पर जोर दिया। उन्होंने बजट को आत्मनिर्भर भारत के लिए दूरदर्शी बताया। ग्वालियर से मुरैना तक जनता ने उनका भव्य स्वागत […]

You May Like