बिजली कंपनी के एमडी ने ग्रिडों का किया निरीक्षण

इंदौर. मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, इंदौर के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने मंगलवार को शाजापुर जिले का दौरा कर बिजली व्यवस्था का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नगरीय, ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस, समाधान योजना के क्रियान्वयन, उपभोक्ता सेवाओं और शिकायत निवारण की स्थिति की समीक्षा की.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर के पास मुरादपुरा स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन का दौरा किया. 10 एमवीए क्षमता वाले इस ग्रिड से शाजापुर जिला मुख्यालय को बिजली आपूर्ति होती है. इसके अलावा मझानिया स्थित 8.15 एमवीए तथा एबी रोड, पनवाड़ी स्थित 13.15 एमवीए क्षमता के सब स्टेशनों का भी निरीक्षण किया. एमडी सिंह ने सब स्टेशनों, फीडरों और ट्रांसफार्मरों के मेंटेनेंस, अर्थिंग व्यवस्था और तकनीकी प्रबंधन की विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिए कि सभी सब स्टेशनों को आदर्श स्वरूप में विकसित किया जाए, निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित हो और सुरक्षा नियमों को गंभीरता से लागू किया जाए. इस दौरान अभियंता राकेश शाह और पवन पाटीदार ने उन्हें आवश्यक जानकारी प्रदान की.

Next Post

नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना से 11 गांव बाहर

Wed May 6 , 2026
सीहोर। जिले की इछावर तहसील के 11 गांवों के किसानों ने नर्मदा पार्वती लिंक परियोजना से वंचित किए जाने का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराया. किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो […]

You May Like