शामगढ़ में नाबालिग वीडियो प्रकरण: आरोपियों के अवैध अतिक्रमण को ढहाने का काम शुरू

शामगढ़/मंदसौर। नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में शहर में उभरे जनाक्रोश के बीच प्रशासन ने आरोपियों के अवैध मकानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार सुबह नगर परिषद एवं राजस्व अमले ने पुलिस सुरक्षा के बीच आरोपियों के मकानों की नाप-जोख कर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया आरंभ की।

मामले के अनुसार शामगढ़ के दो युवकों ने 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा को धमकाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और पाँच लाख रुपये की मांग की। दबाव में आकर परिवार ने दो लाख रुपये दे भी दिए, इसके बावजूद आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रकरण सामने आते ही शामगढ़ में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया और थाने का घेराव कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नगर परिषद ने उनके मकानों की जांच की, जिसमें निर्माण अवैध पाया गया। इसी आधार पर प्रशासन ने शनिवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने, इसके लिए क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि अवैध निर्माण और गंभीर अपराधों में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद शहर में स्थिति नियंत्रण में है, वहीं पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

Next Post

दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा ‘शहज़ादी है तू दिल की’ : अंकित राइजादा

Sat Dec 6 , 2025
मुंबई, 06 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता अंकित राइजादा का कहना है कि स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला शो ‘शहज़ादी है तू दिल की’ दर्शकों को बेहद पसंद आयेगा। स्टार प्लस के नये शो ‘शहज़ादी है तू दिल की’ में उत्तर भारत की भावनाओं का दिल और दक्षिण भारत की संस्कृति […]

You May Like

मनोरंजन