सिंगरौली : जिला की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूनम सिंह एवं रेनू शाह दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में होगी शामिल। जिले से दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है।जानकारी के अनुसार कल गणतंत्र दिवस के अवसर पर कल रविवार को आंगनबाड़ी केंद्र पौड़ी पाठ 2 की कार्यकर्ता पूनम सिंह एवं आंगनबाड़ी केंद्र चांचर 3 की कार्यकर्ता रेनू शाह को नई दिल्ली में होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राम गुप्ता ने बताया कि पूनम सिंह, रेनू शाह को उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह सम्मान मिल रहा है। उन्होंने अपने आंगनबाड़ी केंद्र प्रधानमंत्री योजना का बहुत अच्छा काम किया। पोषण टेकर में बहुत अच्छा काम किया, बच्चों की एक्टिविटी बहुत अच्छा किया, पोषण माह में अच्छा प्रदर्शन किया। बच्चों के लिए खिलौने स्टेशनरी उपलब्ध हुआ।
