गेरुहाई फायरिंग रेंज में प्रशिक्षु आरक्षकों की फायरिंग परीक्षा शुरू

रीवा। पुलिस प्रशिक्षण शाला रीवा में ,पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन के नेतृत्व में 93वां नवआरक्षक बुनियादी प्रशिक्षण सत्र 2025 -26 के प्रशिक्षणार्थियों की आंतरिक प्रशिक्षण में सभी 6 विषयों की कक्षाएं ऑडियो विजुअल तरीके से संपादित कराई गई. इसके साथ ही उन्हें व्यवहारिक ज्ञान देने के लिए टोली नंबर 15 एवं 16 के 56 प्रशिक्षु नवआरक्षकों को एडीपीओ मनीष पांडे व उनके मैटर्स निरीक्षक नागेंद्र यादव तथा आर के वर्मा के द्वारा रीवा जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों जैसे थाने एवं न्यायालय आदि कार्यालयों का प्रशिक्षण भ्रमण कराया गया.

इसके साथ ही बुनियादी प्रशिक्षण के प्रथम सेमेस्टर की बाह्यय परीक्षाओं के तहत आज दिनांक से नव आरक्षकों की फायरिंग परीक्षा की औपचारिक शुरुआत हुई. रीवा जिले की सेमरिया के गेरुहाई फायरिंग रेंज में प्रथम पांच टोलियों के 150 प्रशिक्षु नवआरक्षकों की फायरिंग परीक्षा उप पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश मिश्रा की अध्यक्षता में शुरू हुई है. फायरिंग परीक्षा में निरीक्षक विनोद कुमार सिंह व सीडीआई उप निरीक्षक महेंद्र सिंह बघेल तथा उनकी टीम का प्रमुख योगदान रहा है. जिसमें इन प्रशिक्षु नव आरक्षकों को विभिन्न प्रकार के हथियारों से फायरिंग की परीक्षा पास करनी पड़ेगी, जिसमें 303 राइफल व एसएलआर प्रमुख है.

Next Post

सिंधी समाज का विरोध प्रदर्शन, अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Thu Nov 6 , 2025
भोपाल। सिंधी सेंट्रल पंचायत भोपाल द्वारा आज समाज के इष्ट देव के विरुद्ध अमित बघेल की कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। समाज के लोग शहीद गेट से रैली के रूप में निकलकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को छत्तीसगढ़ के […]

You May Like