
पथरिया/दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले तहसील पथरिया के चौमुखनाथ परम धाम की पुण्य धरा लखरौनी के प्रधान महामंडलेश्वर श्री अनंत विभूषित वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज पंचदशा नाम जूना अखाड़ा के सानिध्य में चौमुख धाम में प्रतिवर्षांनुसार इस वर्ष 27 वां गुरु पूर्णिमा महोत्सव,श्री राम कथा एवं महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ के तारतम्य में पथरिया नगर के वार्ड 08 खैर माता मंदिर प्रांगण से आज मंगलवार को करीब 12 बजे से डीजे, गाजे-बाजे,संकीर्तन मंडलियों के साथ विशाल व भव्य कलश यात्रा प्रारंभ हुई। उक्त यात्रा नगर के मुख्य मार्ग से लखरोनी आश्रम तक निकाली गई। जिसमें श्रद्धा,भक्ति और उल्लास का नज़ारा रहा कलश यात्रा में सैकड़ों माता – बहिने ने पीले वस्त्र पहनकर सिर पर कलश रखकर यात्रा में भाग लिया,सजे हुए रथ पर सवार देश के प्रसिद्ध कथा वाचक महामंडलेश्वर श्री अनंत विभूषित वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि जी महाराज आकर्षण का केंद्र रहे व वहीं देश भर से पधारे साधु-संतो,शिष्यों,गायत्री शक्तिपीठ परिवार,विश्व हिंदू परिषद,बजरंग दल,श्री संकट मोचन हनुमान जी मंदिर परिवार,श्री सिद्धेश्वर परिवार व अन्य कई धार्मिक व सामाजिक संगठनों समितियों के सदस्यों सहित पथरिया नगर,लखरोनी ग्रामवासी सहित देश के विभिन्न जगहो से श्रद्धालुओं की भारी संख्या में उपस्तिथि रही।
