.
सीधी। चुरहट थाना क्षेत्र में एक दलित युवती से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात ने जिले को झकझोर दिया है। युवती अपने मंगेतर के साथ मंदिर दर्शन से लौट रही थी, तभी चार बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म किया। एक आरोपी अभी भी फरार है। घटना को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध दर्ज करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञान सिंह ने कहा, भाजपा राज में बेटियां असुरक्षित हैं और अपराधियों में पुलिस का डर नहीं रह गया है।
