जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच गोलीबारी में दो लोग घायल

मुरैना, 27 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि थाना माताबसिया क्षेत्र के ग्राम नगरा में लंबे समय से दो पक्षों के बीच जमीन के विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। तड़के दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दोनों पक्ष के एक एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां से एक घायल प्रकाश गुर्जर की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से कोई भी थाने में रिपोर्ट दर्ज करने नहीं पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग के अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।

Next Post

यह अवार्ड महेश्वर के बुनकरों को समर्पित: सैली होलकर

Mon Jan 27 , 2025
खरगोन 27 जनवरी (वार्ता) शालिनी देवी होलकर ने पद्मश्री अवार्ड मिलने पर कहा है कि यह अवार्ड महेश्वर के बुनकरों को समर्पित है। पद्मश्री अवार्ड मिलने को लेकर समाजसेविका और गुड़ी मुड़ी संस्था की डायरेक्टर शालिनी देवी होलकर ने कहा कि यह अवार्ड मुझे नहीं बल्कि महेश्वर के बुनकरों को […]

You May Like