श्रमिको को निकाले जाने के खिलाफ बेला में चल रहा अनशन

रीवा: अल्ट्राटेक बेला सीमेंट प्लांट में श्रमिको का क्रमिक अनशन लगातार एक माह से जारी है. कम्पनी और प्रशासन कोई भी दखल नही दे रहा है. अब आंदोलन और तेज किया जायेगा.
अल्ट्राटेक बेला सीमेंट, जेपी पुरम रीवा के कारखाने में विगत 2 मार्च 2026 से कारखाना प्रबंधक एवं ठेकेदार द्वारा बिना कारण एवं बिना नोटिस के कार्य से निकाले गए श्रमिकों को पुन: कार्य पर रखने की मांग को लेकर कंपनी गेट के सामने श्रमिक लगातार 38वें दिन धरने पर बैठे हैं. इसी क्रम में 9 अप्रैल को दोपहर 12:00 बजे से क्रमिक अनशन प्रारंभ किया गया.

क्रमिक अनशन के प्रथम दिवस यूनियन के अध्यक्ष कामरेड अरुण तिवारी द्वारा लाल बहादुर पांडे एवं राजेश मिश्रा को तिलक लगाकर 24 घंटे के लिए अनशन पर बैठाया गया. अनशन स्थल पर आयोजित मजदूर सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामसरोज कुशवाहा ने कहा कि प्रबंधन एवं ठेकेदार की हठधर्मिता के कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की उदासीनता के चलते लगभग 300 मजदूरों के घरों के चूल्हे बंद हो चुके हैं. मजदूरों ने संकल्प लिया है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक आंदोलन निरंतर जारी रहेगा. उक्त अवसर पर लालमणि त्रिपाठी, इकाई अध्यक्ष सुशील सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यभान साहू, नरेंद्र मिश्रा, पूरन तिवारी, मुनीम शर्मा, रतिराम पटेल मौजूद रहे.

Next Post

मजदूरी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri Apr 10 , 2026
गुना: म्याना थाना अंतर्गत ग्राम गजनाई में एक 30 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक के साथियों का कहना है कि मौत करंट लगने से हुई है, जबकि परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए गहरा संदेह व्यक्त किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, […]

You May Like